| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

मिशन शक्ति अभियान के तहत रामपुर में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

रिपोर्टर: यूसुफ, रामपुर
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

रामपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जनपद रामपुर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। 22 अगस्त 2026 को जनपद स्तरीय महिला सुरक्षा दल सहित सभी थानों की महिला सुरक्षा टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।


अभियान के दौरान महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के आवश्यक उपायों, कानूनी अधिकारों तथा नारी सम्मान से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही 1090 महिला शक्ति हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के उपयोग एवं कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया।


महिला सुरक्षा टीमों ने घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और ऑनलाइन उत्पीड़न जैसी घटनाओं के खिलाफ उपलब्ध कानूनी सहायता तथा त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट, कॉमिक्स और अन्य जागरूकता सामग्री वितरित की गई।


रिपोर्टर: यूसुफ, रामपुर
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज